Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पत्नी के हाथ-पैर बांधे, फिर काटे बाल… मेरठ में अफेयर के शक में पति बना हैवान, मां के साथ मिलकर पीटा भी

23

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने मां के साथ मिलकर अवैध संबंध के शक में पत्नी के बाल काट दिए. महिला का आरोप है कि पति और सास ने पहले उसे कमरे में बंधक बनाया और फिर जबरन उसके सिर के बाट दिए. इस बात की जानकारी महिला के परिजन तुरंत ससुराल पहुंचे और फिर पीड़िता को थाने ले गए. महिला ने थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

मामला मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली पीड़िता की शादी शहजाद से हुई थी. शादी के बाद से ही पति पत्नी को नशे के कारण मारता-पीटता था और सास भी बेटे का ही साथ देती थी. इसी बीच पति को शक था की उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध है.पत्नी का कहना है कि उसने अवैध संबंध के आरोपों को लेकर कई बार अपनी बात रखी, लेकिन पति नहीं माना.वह लगातार उसके साथ मारपीट करता रहा.

पति ने काटे पत्नी के बाल

इस बीच 14 सितंबर को पति ने पहले तो पत्नी की जमकर पिटाई की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया. महिला आरोप है कि कुछ देर बाद पति अपनी मां रानी के साथ कमरे में आया. यहां उन्होंने उसके हाथ बांधकर सिर के बाल काट दिए. महिला ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने मायके वालों को दी. सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए. इसके बाद वह पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे.

महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

महिला ने पति और सास के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. तहरीर में महिला के परिजनों की तरफ से लिखा गया किउनकी बेटी की शादी शहजाद उर्फ गौरव से हुई थी, जो कि मेरठ जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के केला गोदाम वाली गली का रहने वाला है. शहजाद को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था. इस बात से नाराज होकर 14 सितंबर की शाम शाहजाद उर्फ गौरव और उसकी मां रानी ने बेटी के बाल काट दिए.

महिला को मिली जान से मारने की धमकी

इस दौरान उसके साथ मारपीट और गाली गलौज भी की. किसी तरह वह मौके से बचकर भागी तो ससुराल वालों ने कहा कि अगर वापस आई तो जान से मार देंगे. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति और उसकी मां के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.