Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

RTO दफ्तर में कामकाज ठप, जनता परेशान

20

जालंधर: रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) में तैनात ए.टी.ओ. विशाल गोयल का बीती रात पंजाब सरकार ने अमृतसर तबादला कर दिया। हालांकि, सुबह वे छुट्टी पर चले गए, जिसके चलते उनसे संबंधित सभी कामकाज ठप हो गए। आर.टी.ओ. कार्यालय में आने वाले लोगों को आज भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑनलाइन ट्रैफिक चालानों का निपटारा नहीं हो सका क्योंकि ऑनलाइन चालान पहले एटीओ की आईडी से वेरीफाई होते हैं, उसके बाद ही जुर्माने का भुगतान संभव होता है। इसी तरह, ड्राइविंग लाइसैंस की अप्रूवल प्रक्रिया भी रुक गई।

ए.टी.ओ. के रीलिव न होने के कारण आई.डी. किसी अन्य अधिकारी को ट्रांसफर न होने के कारण लोग दिनभर इधर-उधर भटकते रहे। लोगों ने नाराजगी जताई कि अगर सरकार ने तबादला कर दिया था तो ए.टी.ओ. को या तो तुरंत रिलीव होना चाहिए था या फिर जनता के कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए थी। गौरतलब है कि सरकार ने फिलहाल किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है। आने वाले दिनों में ए.टी.ओ. कमलेश रानी यह कार्यभार संभालेंगी, लेकिन जब तक उनकी आई.डी. जनरेट नहीं होती, तब तक वे भी किसी तरह का काम नहीं कर पाएंगी।

इस संबंध में आर.टी.ओ. अमनपाल सिंह ने बताया कि आज उन्होंने चंडीगढ़ में हुई मीटिंग के दौरान जालंधर जिला को 2 ए.टी.ओ. देने का मामला उठाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में सरकार नए ए.टी.ओ. की तैनाती को लेकर फैसला करेगी, जिसके बाद सभी कार्य सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। वहीं जनता की बढ़ती मुश्किलों और रुके कामों ने एक बार फिर सरकारी तंत्र की व्यवस्थागत खामियों को उजागर कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.