Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पत्नी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

10

मोहाली : मोहाली में पुरानी रंजिश के चलते बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां प्रॉपर्टी डीलर हरविंदर सिंह उर्फ हनी (35) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी मोनिका ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि चंडीगढ़ में प्रैक्टिस करने वाले वकील मुकंद भास्कर ने उसके पति की हत्या की है। मोनिका ने बताया कि उसका पति बच्चों के लिए स्कूल बैग खरीदने बाजार गया था, तभी वकील ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने खुलासा किया कि भास्कर पहले भी उसके पति को जान से मारने की धमकी दे चुका था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हरविंदर सिंह, उसका दोस्त लकी और वकील मुकंद भास्कर शनिवार देर रात बाजार में शराब पी रहे थे।  करीब रात 2 बजे किसी पुरानी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर घटना की सूचना दी गई। जब पीसीआर टीम मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। कुछ देर बाद कंट्रोल रूम में फिर से कॉल आने पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो हरविंदर सिंह मृत अवस्था में पाया गया, जबकि दो अन्य लोग घायल थे। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसका पति रात करीब 8 बजे स्कूल बैग खरीदने घर से निकला था। जब उसने फोन किया तो हनी ने बताया कि वह शिवालिक सिटी में अपने दोस्त लकी के घर जाएगा। रात 10 बजे तक पत्नी से बातचीत होती रही। रात करीब 2 बजे जब मोनिका ने दोबारा फोन किया तो कॉल रिसीव हुई और फोन के दूसरी तरफ से लकी और अन्य लोगों की आवाजें सुनाई दीं। हनी ने आश्वासन दिया कि वह जल्द घर लौटेगा, लेकिन इसके बाद वह कभी वापस नहीं आया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी वकील मुकंद भास्कर इस मामले में मुख्य संदिग्ध है और उसे हिरासत में लिया गया है व पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.