Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बाजू पर गुदवाया ‘भाभी’ का चेहरा, टैटू देख टूट गया पति का दिल, जहर खाकर दे दी जान

28

पति-पत्नी का रिश्ता एक भरोसे पर टिका होता, जिसकी डोर बड़ी ही नाजुक होती है. पति या पत्नी में से कोई भी एक दूसरे का भरोसा तोड़ता है तो ये डोर भी टूट जाती है, जो जुड़ भी जाए मगर उसमें एक गांठ जरूर रहती है. यानि दोबारा पहले सी बात नहीं रहती. इसलिए हमेशा इस भरोसे को बनाए रखना ही दंपति का असल फर्ज होता है. मध्य प्रदेश के मुरैना में एक महिला ने पति से दगाबाजी की तो वो इतना दुखी हुआ, उसने जहर ही खा लिया. इससे पति की मौत हो गई.

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामला अवैध प्रेम संबंधों का निकलकर सामने आया. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामला अंबाह क्षेत्र के वार्ड नंबर- 7 का है. यहां बिहार कॉलोनी निवासी एक युवक ने पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस के अनुसार, एक सितंबर की सुबह छह बजे 40 साल के संतोष शर्मा के गले और सीने में दर्द हुआ. उसको इलाज के लिए पत्नी एवं उसका प्रेमी मुकेश कुशवाह निवासी बरेह अंबाह से जिला अस्पताल मुरैना ले गया. यहां फिर डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया. उसके बाद पत्नी और प्रेमी फिर संतोष को ग्वालियर भी ले गए. वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पृथम दृष्टया जहर से मौत होने की बात सामने आई.

प्रेमी ने गुदवाया था महिला का टैटू

पुलिस को इसे लेकर पत्नी और उसके प्रेमी मुकेश कुशवाह पर शक हुआ. दोनों से पुलिस ने पूछताछ की. उनके मोबाइल चेक किए तो स्पष्ट हो गया कि मृतक की पत्नी और आरोपी मुकेश कुशवाह के बीच संबंध हैं और दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं. दोंनों के बीच घंटों-घंटों तक चैट भी होती थी. मोबाइल से चैट व ऑडियो भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं. आरोपी मुकेश कुशवाह मृतक की पत्नी से प्रेम करता था इस वजह से उसने उसका टैटू अपने हाथ पर गुदवा लिया था.

संतोष ने जब मुकेश की बाजू पर गुदा पत्नी का टैटू देखा था तो वो बौखला गया था. इसे लेकर घर पर काफी विवाद भी हुआ था. मगर फिर भी उसकी पत्नी अपने प्रेमी से बातचीत करती थी. दोनों का अफेयर यूं ही चलता रहा. यही कारण था कि परेशान होकर संतोष ने जहर खा लिया. पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी मुकेश कुशवाह का कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

भाई से दोस्ती करके भाभी से संबंध

मृतक का भाई रविन्द्र शर्मा सेना में नौकरी करता है. उसने बताया कि हमारी मां पहले ही गुजर चुकी है. पिताजी को कम सुनाई पड़ता है. भाई संतोष शर्मा ऑटो चलाता था. आरोपी मुकेश कुशवाह ने पहले भाई से दोस्ती की और फिर घर पर आना जाना शुरू किया. उसके बाद भाभी के संपर्क में आया. वो उसे भाभी-भाभी कहता था. मगर किसी को नहीं पता था कि उनके बीच क्या चल रहा है. संतोष शर्मा की पत्नी और मुकेश कुशवाह के बीच अवैध प्रेम संबंध बन गए थे. इसके चलते ही संतोष ने जहर खाया. इसी से फिर उसकी मौत हुई. रविंद्र ने भाभी और आरोपी मुकेश कुशवाह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. फिलहाल केस की जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.