Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के लिए पूर्णतः वचनबद्ध : लाल चंद कटारूचक्क

33

चंडीगढ़, 5 सितंबर :

प्रदेश भर में आई भीषण बाढ़ के मद्देनज़र चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों के लिए प्रति पेट्रोल पंप के आधार पर कुल 33,000 लीटर पेट्रोल और 46,500 लीटर डीज़ल का भंडार आवंटित किया है। इसके अतिरिक्त प्रति गैस एजेंसी के आधार पर 1,320 गैस सिलेंडर भी अलॉट किए गए हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि अमृतसर ज़िले के लिए प्रति पेट्रोल पंप 4,000 लीटर पेट्रोल और 4,000 लीटर डीज़ल का भंडार आवंटित किया गया है तथा प्रति एजेंसी के आधार पर 50 गैस सिलेंडर दिए गए हैं। इसी प्रकार बरनाला को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,500 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, बठिंडा को 1,500 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर तथा फरीदकोट के पेट्रोल पंपों को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं।

फिरोज़पुर और फ़ाज़िल्का (प्रत्येक) के लिए 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं। फतेहगढ़ साहिब को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, गुरदासपुर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, होशियारपुर को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, जालंधर को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, कपूरथला को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, लुधियाना को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, मालेरकोटला को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर तथा मानसा को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं।

इसी प्रकार मोगा को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, पटियाला को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 65 गैस सिलेंडर, पठानकोट को 2,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, रूपनगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, एस.ए.एस. नगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 80 गैस सिलेंडर, एस.बी.एस. नगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, श्री मुक्तसर साहिब को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर, संगरूर को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर तथा तरनतारन को 3,000 लीटर पेट्रोल, 4,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर का भंडार अलॉट किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.