Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प... Manendragarh Jila Samachar: कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण और सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना, विकास ... Surajpur News: बीजापुर में जवान विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने आत्महत्या से किय...

तलाक नहीं दे रही थी पत्नी, पति ने तीन दिन तक किया पीछा, फिर सरेराह मार दी गोली… CCTV में कैद लाइव मर्डर

25

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी. इससे पत्नी की तड़प-तड़पकर वहीं मौत हो गई. पति वहां से भागा नहीं, बल्कि लाश के पास खड़ा रहा. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पति इस बात से नाराज था कि पत्नी उसे तलाक नहीं दे रही थी. दोनों की 15 साल पहले शादी हुई थी. दोनों की 13 साल की बेटी भी है.

बेटी ने ही पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. उसने बताया कि पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी. 14 महीने पहले दोनों ने तय किया था कि अब वो अलग हो जाएंगे. पत्नी अपनी बेटी के साथ अलग रह रही थी. पति इस बात से नाराज था कि कोर्ट में जब भी तारीख पड़ती थी, वो तो आ जाता था. मगर पत्नी आती ही नहीं थी. वहीं, लोगों ने बताया कि पति विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था. मगर तलाक न होने के कारण वो बाहर जा नहीं पा रहा था.

घटना बुधवार रात 8 बजे शाहपुर थानाक्षेत्र की है. बुधवार को जब पत्नी काम से लौटकर एक दुकान में गई तो पति भी वहां पहुंच गया. जैसे ही पत्नी बाहर निकली. दोनों में झगड़ा हो गया. फिर पति ने पत्नी पर बंदूक तानी और उस पर फायरिंग कर दी. यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. एक गोली पत्नी के सीने में लगी तो दूसरी गोली उसके हाथ में लगी. फिर वो वहीं गिर गई और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई.क्यों होती थी दंपति में लड़ाई

जानकारी के मुताबिक, जेल रोड निवासी विश्वकर्मा चौहान की शादी 15 साल पहले 35 वर्षीय ममता चौहान से हुई थी. परिजनों की मानें तो पहले तो सब कुछ ठीक था. दोनों की एक बेटी भी हुई. मगर समय के साथ-साथ दोनों के रिश्ते में खटास आ गई. शादी के कुछ साल बाद से ही दोनों में लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए. दोनों ही एक दूसरे पर अवैध संबंधों का इल्जाम लगाते थे. 14 महीने पहले ममता अपनी 13 साल की बेटी को लेकर शाहपुर के गीता वाटिका इलाके में जाकर किराए के घर में रहने लगी. वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी.

पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

दोनों के तलाक का केस फैमिली कोर्ट में चल रहा था. पड़ोसियों की मानें तो ममता कोर्ट नहीं जाती थी. इस बात को लेकर पति-पत्नी में और लड़ाई होती थी. पति का आरोप था कि पत्नी उससे गुजारा भत्ता तो चाहती थी. मगर वो उसे पैसे नहीं देना चाहता था. इसलिए ममता कोर्ट नहीं आती थी. पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उस पर खेत बेचने का भी दबाव बना रही थी. वह बार-बार उससे पैसों की डिमांड कर रही थी. इस बात से वो तंग आ चुका था. तीन दिन तक उसने पत्नी की रेकी की. फिर उसे मार डाला. फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.