Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

भोपाल : साइंस हाउस मेडिकल और कारोबारी राजेश गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

31

भोपाल: आयकर विभाग ने मंगलवार तड़के भोपाल, इंदौर और मुंबई सहित कई शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कुल 30 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ की गई इस कार्रवाई में भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस मेडिकल प्रा. लि. और उससे जुड़ी यूनिट्स के साथ-साथ मेडिकल सर्जिकल उपकरण बनाने वाले कारोबारी राजेश गुप्ता के ठिकाने भी शामिल हैं।

सुबह करीब पांच बजे विभाग की टीम साइंस हाउस के दफ्तर पहुंची। यहां से टैक्स चोरी से संबंधित कई अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड बरामद किए गए। कंपनी के संचालक जितेंद्र तिवारी समेत कई अधिकारियों से पूछताछ चल रही है।

उधर, पंचवटी कॉलोनी स्थित राजेश गुप्ता के आवास पर भी विभाग ने छापा डाला। सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था। अचानक इलाके में इतनी गाड़ियां और सुरक्षाकर्मी देखकर लोग चौंक गए।

फिलहाल, आयकर विभाग की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी हैं। अभी तक विभाग की ओर से छापेमारी के पीछे का कारण आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.