Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

पटना: इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे तभी आ गया काल; गलत दिशा से आ रही कार ने उड़ाया, दो की मौत

40

बिहार के पटना में पिता एक और व्यक्ति के साथ अपने बेटे का इलाज करना के लिए अस्पताल जा रहा थे. वे तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे, लेकिन डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही उन सभी को काल ने घेर लिया. इस दौरान एक तेज रफ्तार अनियन्त्रित कार ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. उसके पुर्जे सड़क पर तितर-बिरत हो गए. इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसकी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह बिददुपुर सिक्स लेन ब्रिज की है. यहां बीती रात दीदारगंज थाना क्षेत्र के खासपुर के रहने वाले बसंत यादव, मनी लाल यादव के साथ अपने 6 साल के बच्चे को दिखाने के लिए मोटरसाइकिल से डॉक्टर के यहां कच्ची दरगाह जा रहे थे. इस दौरान दियारा के तरफ से तेज रफ्तार में अती हुई कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया.

हादसे में दो की मौत एक घायल

हादसे में मनी लाल यादव और 6 वर्षीय बच्चे की मौत मौके पर ही मौत हो गयी. घटना में एक अन्य व्यक्ति वसंत यादव घायल गम्भीर रूप से घायल है. उनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जैसे ही घटना की सूचना लोगों को मिली पूरा का पूरा गांव घटनास्थल पहुंच गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर नेशनल हाइवे को पूरी तरह से जाम कर दिया. साथ ही जिस गाड़ी से टक्कर मारी उस गाड़ी को तोड़ फोड़ मचा दी.

लोगों ने किया हंगामा

जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई है उस गाड़ी में लोजपा रामविलास के पोस्टर भी मिले है. आक्रोशित लोगों का कहना था कि गाड़ी में कई सारे मादक पदार्थ भी मिले हैं. गाड़ी में शराब की बोतले भी मिली हैं. लोगों की मांग थी कि मृतकों को मुआबजा दिया जाए.

पुलिस लोगों को कराया शांत

घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद नदी थाना, दिदारगंज थाना के साथ-साथ फतुहा डीएसपी व अन्य पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय जन प्रतिनिधि सरपंच अजय यादव की सहायता से लोगो को शांत करा कर सड़क जाम को समाप्त कराया. फतुहा डीएसपी ने बताया कि इस घटना में दो की मौत हुई है जबकि एक अन्य घायल हुए है. जिस गाड़ी से घटना हुई है उसमें सवार सभी लोग फरार हो गए है. फिलहाल गाड़ी को जप्त कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.