Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से बंद हुई सुरंग… अंदर फंस गए 19 मजदूर, अब तक 8 को बचाया

43

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन होने से बड़ा हादसा हो गया. धारचूला के ऐलागाड़ स्थित एनएचपीसी पावर हाउस की टनल का मुहाना बंद हो गया. टनल के मुहाने पर भूस्खलन के बाद भारी मलबा और पत्थर जमा हो गया. टलन का मुहाना बंद होने से उसके अंदर काम कर रहे 19 मजदूर फंस गए. भूस्खलन के बाद मलबा हटाने और टनल के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है. अब तक आठ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 11 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं. टनल के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. टनल के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम को ऐलागाड़ में पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया. इससे भारी मात्रा में मलबा और पत्थर एनएचपीसी की टनल के मुहाने पर जमा हो गया. टनल के मुहाने पर मलबा जमा होने से उसके अंदर काम कर रहे 19 मजदूर फंस गए. हादसे की सूचना मिलते ही मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने जाने के लिए युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

राहत और बचाव कार्य जारी

डीएम विनोद गोस्वामी ने जानकारी देते हुए कहा कि भूस्खलन होने से टनल का मुहाना बंद हो गया था, जिससे 19 मजदूर उसके अंदर फंस गए थे. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. सुरंग के मुहाने से मलबा हटाने का काम पूरा हो गया है. इमरजेंसी शाफ्ट एरिया से भी मलबा हटाया जा रहा है. अब तक आठ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बाकी बचे 11 मजदूर भी सुरक्षित हैं और उनसे लगातार संपर्क बना हुआ है. जिला प्रशासन, बीआरओ, एनएचपीसी, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ सहित अन्य बचाव दल स्थिति से निपटने और टनल के अंदर फंसे 11 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है.

टनल के अंदर 11 मजदूर फंसे

धारचूला के एडीएम जितेंद्र वर्मा ने कहा कि धौलीगंगा पावर हाउस को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. हादसे में टलन के अंदर मजदूर फंस गए हैं जिन्हें बार निकलाने का प्रयास किया जा रहा है. टनल के मुहाने पर बार- बार मलबा आ जाने से परेशानी हो रही है. पर्याप्त मशीनरी और सीआईएसएफ, एनडीआरफ की टीम तैनात है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.