Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

पंजाब में इस बार बारिश बनी आफत! 1018 गांव पानी में डूबे, 5 दिनों में इतने लोगों की मौ’त

21

चंडीगढ़: पंजाब में इस बार लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है, जिसका सबसे ज्यादा असर नदियों के किनारे रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। रावी, ब्यास और सतलुज नदियां शनिवार को भी उफान पर रहीं। पिछले 5 दिनों में पंजाब के 7 जिलों में आई बाढ़ में 23 लोगों की मौत हो गई। 1018 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और लगभग 3 लाख एकड़ जमीन बाढ़ से तबाह हो गई है। अनुमान के मुताबिक, बाढ़ में 10,000 से ज्यादा जानवर मारे गए हैं।

पंजाब सरकार का दावा है कि उन्होंने 11,330 लोगों को बाढ़ से बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। 1988 में आई बाढ़ में लगभग 11 लाख क्यूसेक पानी ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन इस बार 15 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी ने पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्र के 7 जिलों में तबाही मचाई है, जिससे लोग बेघर हो गए हैं और भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, फिरोजपुर में देखा गया, जबकि बरनाला, मोगा, कपूरथला और अमृतसर के कुछ हिस्से भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 87 राहत शिविर लगाए हैं, जिनमें 4729 लोग रह रहे हैं। बी.बी.एम.बी. द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, शनिवार को गोबिंद सागर झील का जलस्तर 1672.12 फीट था, जबकि झील में खतरे का निशान 1680 फीट है। बांध के फ्लड गेटों से 54,076 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पौंग बांध का जलस्तर 1391.05 फीट था, जो खतरे के निशान से लगभग 11 फीट ऊपर है। बांध के फ्लड गेट से 1,05,854 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

इसके साथ ही, रणजीत सागर बांध का जलस्तर 524.96 मीटर था, जो खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे था। बांध से 51,116 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। घग्गर, टांगरी और मारकंडा नदियों का जलस्तर सामान्य से 8 से 10 फीट अधिक था, लेकिन शनिवार को जलस्तर बढ़ने के बाद भी तीनों नदियों के किसी भी हिस्से में कोई नुकसान नहीं हुआ। पटियाला के देवीगढ़, भूनरहेड़ी, गुहला चीका इलाकों के निचले हिस्सों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.