Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ऑपरेशन महादेव ने संतुष्टि को आत्मविश्वास में बदला… जवानों को सम्मानित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

42

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में ऑपरेशन महादेव में शामिल जवानों को सम्मानित किया. इस ऑपरेशन में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया था. जवानों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमारे सैनिकों ने दुनिया को दिखा दिया कि आतंकवादी चाहे कोई भी रणनीति अपनाएं, वे अब भारत को नुकसान पहुंचा कर बच नहीं सकते हैं.

ऑपरेशन महादेव को सफलतापूर्वक देने वाले जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी और समस्त जनता की ओर से मैं सभी सुरक्षा बलों को देशवासियों के मन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए बधाई देता हूं.

ऑपरेशन महादेव ने लोगों को आत्मविश्वास दिया- गृहमंत्री

उन्होंने कहा कि जिस वक्त कश्मीर में टूरिज्म पीक पर था, उस वक्त पहलगाम हमले से ‘कश्मीर मिशन’ को डिरेल करने की असफल कोशिश की गई. ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में संतुष्टि थी, परंतु ऑपरेशन महादेव ने उस संतुष्टि को आत्मविश्वास में बदला है. ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव ने आतंक के आकाओं को यह बता दिया कि भारत के नागरिकों के जीवन से खेलने का अंजाम क्या होता है.

ऑपरेशन में अब जम्मू-कश्मीर पुलिस भी आगे

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत का हर क्षेत्र में विश्व में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के भाव का मूल आधार यही सुरक्षा का विश्वास है. तकनीकी रूप से हमारी NIA की FSL ने यह सिद्ध कर दिया कि ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकियों ने ही पहलगाम में क्रूरता फैलाई थी. जवानों ने दुनिया को दिखा दिया है कि आतंकी चाहे कितने भी तरीके और रणनीति बदलें, वो भारत को आहत पहुंचाकर अब बच नहीं सकते हैं.

उन्होंने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बलों के साथ आतंक के विरुद्ध लड़ाई में अब जम्मू-कश्मीर पुलिस भी आगे रहती है. ऑपरेशन सिंदूर और महादेव पर चाहे पक्ष हो या विपक्ष, सभी के मन में आनंद और उत्साह था तथा सुरक्षा बलों के प्रति अभिनंदन का भाव था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.