Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘तू मुझे पसंद नहीं, दहेज ला या फिर…’, चूल्हे पर गर्म किया चाकू, फिर पत्नी पर 50 बार दागा, हैवान पति की करतूत

83

यूपी में निक्की हत्याकांड के बाद अब मध्य प्रदेश के खरगोन से भी दहेज को लेकर हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां पति को अपनी पत्नी बिल्कुल भी पसंद नहीं थी. उसने परिवार के कहने पर शादी तो कर ली. मगर पत्नी को रोज प्रताड़ित करने लगा. आरोप है कि वो पत्नी से दहेज की मांग करते हुए उसे मारता-पीटता था. लेकिन पति को हद तो तब पार कर दी जब रविवार रात को उसने गैस में चाकू गर्म करके उसे पत्नी के शरीर पर 50 बार दागा.

पहले मारपीट की. फिर चाकू से दागता रहा. इससे भी पति का जी नहीं भरा तो पत्नी से दोबारा मारपीट करने लगा. बोला- मुझे तू बिल्कुल भी पसंद नहीं. या तो दहेज ला या फिर ऐसे ही पिटती रह. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचाकर रख दी है.

मामला अंजड इलाके का है. यहां रहने वाली एक नवविवाहिता खुशबू के साथ पति दिलीप ने रविवार की रात हैवानियत की सारी हदें पार कर डालीं. पति ने गैस के चूल्हे पर चाकू को गर्म कर पूरे शरीर में जगह-जगह दागा. यही नही गर्म चाकू से दागने के बाद भी जमकर मारपीट की. पति पर नशे में मारपीट करने और चाकू से दागने के आरोप लगे हैं.

नवविवाहिता खुशबू का आरोप है की पति दिलिप शादी के बाद से ही नापसंद करता था और दहेज की मांग को लेकर हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित करता था. जानकारी के मुताबिक, अवरकच्छ निवासी नवविवाहिता खुशबू की शादी 2 फरवरी 2025 को बड़वानी जिले के अंजड निवासी दिलीप नाम के युवक से हुई थी. रविवार की रात सुसराल में खुशबू के साथ उसके पति ने ऐसा सलूक किया, जो सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या कोई इंसान इतना भी गिर सकता है.

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़िता का भाई अंजड पहुंचा. फिर अपनी बहन को मेनगांव थाना क्षेत्र के अवरकच्छ गांव ले गया. यहां महिला का मायका है. परिजन ने फिर सोमवार को पीड़िता को लेकर मेनगांव पहुंचे. पुलिस ने नवविवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. खुशबू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

जैतापुर थाना की महिला एएसआई बयान लेने पहुंचीं. पीड़िता ने मीडिया को बताया- रविवार रात को नशे में धुत पति दिलिप पिपलीया ने गैस पर चाकू गरम कर पूरे शरीर में दागे. पति शादी के बाद से ही उसे नापसन्द करता है. मारपीट और दहेज की मांग करता है. फिलहाल, इस केस में जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.