Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...

BJP विधायक हरीश खुराना के खिलाफ अब तक FIR नहीं, AAP ने केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने का समय मांगा

106

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में तैनात डॉक्टर से मारपीट मामले में भाजपा विधायक हरीश खुराना के ऊपर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. अब इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है.

सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया है कि हरीश खुराना के खिलाफ डॉक्टरों से कथित मारपीट के मामले में 40 डॉक्टर लिखित तौर पर शिकायत कर चुके हैं इसके बावजूद एफआईआर दर्ज़ नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि आप विधायक पुलिस कमिश्नर से इस मामले में मिलना चाहते हैं. गुरुवार से ही समय मांग रहे हैं, मगर पुलिस कमिश्नर से बात नहीं हो पाई है.

एफआईआर दर्ज क्यों नहीं?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में गुरुवार को एक सरकारी अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर के साथ भाजपा के विधायक हरीश खुराना और उनके समर्थकों ने गाली गलौज, बदतमीजी और मार-पिटाई की, यह बहुत शर्म की बात है. एक तरफ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं, उनके साथ अगर किसी ने हमले की कोशिश की तो पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया और पांच दिन की रिमांड पर लिया. उसके ऊपर हत्या का प्रयास (अटेम्प्ट टू मर्डर) का मुकदमा दर्ज कर दिया. दूसरी तरफ, उसी दिल्ली में सरकारी डॉक्टर के साथ भाजपा के विधायक हरीश खुराना ने मारपीट की, मगर आज तक उस पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.

उधर, बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा है कि 21 अगस्त को दिल्ली स्थित आचार्य भिक्षु हॉस्पिटल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों के साथ एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर घटना घटी. इस घटना में मोती नगर क्षेत्र के विधायक हरीश खुराना द्वारा अस्पताल परिसर में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों के साथ बदतमीजी एवं मारपीट की गई.

डॉक्टरों में भारी आक्रोश

संजीव झा ने कहा है कि इस घटना से अस्पताल के डॉक्टरों में भारी आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, एफआईआर की मांग की है और अपनी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है. डॉक्टर समाज का वह वर्ग है, जो निरंतर रोगियों की सेवा एवं जनहित में कार्यरत रहता है. उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार न केवल शर्मनाक है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी प्रसारित करता है.

संजीव झा ने कहा कि यहां चिंताजनक तथ्य यह है कि इस बार यह घटना किसी सामान्य व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि एक चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा की गई है. यदि निर्वाचित प्रतिनिधि स्वयं इस प्रकार का आचरण करेंगे तो यह लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के लिए और भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है. विभिन्न डॉक्टर एसोसिएशनों ने भी इस घटना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.