Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का... Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर, गोवा में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी और फि... Yemen Houthi Attack on Saudi Airports: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को बन... UPI MDR Charges Update: यूपीआई पेमेंट्स पर एमडीआर लगाने का फैसला जनवरी 2027 तक टलने की संभावना Instagram में आया नया ‘MUSE’ फीचर: क्या है Meta का यह पर्सनल AI एजेंट और कैसे करेगा काम? Real Estate Regulation Raipur: सेजबहार के आवंटी को मिलेगा ब्याज समेत पूरा पैसा, रेरा ने प्रमोटर पर क... Pradosh Vrat 2026 Significance: भगवान शिव को समर्पित गुरु प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा ... चंडीगढ़ में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का अंदाज: पंजाबी संस्कृति और खेतों की सैर का उठाया लुत्फ Mandsaur Youth Death Case: सस्ता सोना और विवाद के चक्कर में गई जान, मजिस्ट्रियल जांच के बाद हुआ पोस्...

पंजाब व हिमाचल के लोगों का इलाज कर रहा डाक्टर निकला 12वीं पास, अब हुआ ये Action

32

पठानकोट  : पंजाब व हिमाचल के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर 3 वर्षों से 12वीं पास अवैध डॉक्टर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करता दोनों हाथों से लूटता रहा। इसका खुलासा होने के बाद बिना लाइसैंस चल रहे क्लीनक को सेहत विभाग ने सील कर दिया।

धारकलां से नूरपुर मार्ग पर सदवां पंचायत के तहत हार गांव में सेहत विभाग के ड्रग्स कंट्रोल विभाग द्वारा दबिश दी गई, जिसमें ड्रग इंस्पैक्टर प्यार चंद ठाकुर ने क्लीनिक में कार्यरत व्यक्ति असलम से क्लीनिक का लाइसैंस मांगा तो उसके पास दवा बेचने से संबंधित कागज नहीं थे। झोलाछाप क्लीनिक 3 साल से डॉक्टर बनकर असलम चला रहा था, जो गुरदासपुर का रहने वाला है और मात्र 12वीं पास है।

ड्रग इंस्पैक्टर ने बताया कि क्लीनिक को सील कर असलम के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मैटिक एक्ट 18-सी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है और जो व्यक्ति बिना लाइसैंस दवा बेचते पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.