Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP School Education Department News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 अभ्यर्थियों को सौंपे अनुकंपा न... Raipur Lakhnadoun Six Lane Expressway: रायपुर से लखनादौन तक बनेगा 310 किमी लंबा सिक्सलेन ग्रीनफील्ड ... Indore Sindoor Khela News: इंदौर में बंगाली समाज ने पारंपरिक तरीके से मनाया सिंदूर खेला और धुनुची नृ... Ratlam Road Construction Protest: रतलाम में फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार से भड़के व्यापारी, महापौर ... Kanker Road Accident News: कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एनएच-30 पर ग्रामीणों ... Raipur WRS Colony Dussehra: रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में जला 50 फीट का रावण, सीएम विष्णु... BJYM National Team Appointments: बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग ब... India Women vs Zimbabwe T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 3-0 से रौंदा, रायपुर में क्लीन स्वीप ... Korba Dussehra 2026: ऊर्जाधानी कोरबा में 120 फीट ऊंचे रावण का हुआ भव्य दहन, लाल मैदान में उमड़ा जनसै... Dhamtari Balrampur Dussehra News: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर...

दिल्लीः CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद हटाए गए पुलिस कमिश्नर, IPS सतीश गोलचा होंगे नए CP

49

दिल्ली पुलिस को अपना फुल टाइम पुलिस कमिश्नर मिल गया है. भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अफसर सतीश गोलचा को आज गुरुवार को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. इससे पहले SBK Singh को पुलिस कमिश्नर बनाया गया था, लेकिन वह महज 20 दिन तक ही कमिश्नर के पद पर रह सके थे. उन्हें CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले के 30 घंटे के अंदर हटा दिया गया.

आईपीएस सतीश गोलचा, जो वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं. उन्होंने पिछले साल 1 मई, 2024 को यह पदभार ग्रहण किया था, को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है. वह 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अफसर हैं.

Ips Dp

31 जुलाई को कमिश्नर बनाए गए थे एसबीके सिंह

गृह मंत्रालय की ओर से आज जारी एक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां कमिश्नर नियुक्त किया गया है. 1992 बैच के आईपीएस गोलचा ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है, जिन्होंने 31 जुलाई को अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा के रिटायर होने के बाद कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था.

इससे पहले गोलचा ने दिल्ली पुलिस में स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर), स्पेशल कमिश्नर (इंटेलीजेंस) और अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस में डीसीपी और संयुक्त सीपी के रूप में भी कार्य किया है.

एसबीके सिंह ने ली थी संजय अरोड़ा की जगह

इससे पहले पिछले 31 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया था. एसबीके सिंह 1988 बैच के अधिकारी हैं और उन्हें 1 अगस्त से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था.

एसबीके सिंह को संजय अरोड़ा की जगह दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया जो आज 31 जुलाई को रिटायर हो गए थे. एसबीके सिंह पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभालने के दौरान दिल्ली में होमगार्ड्स के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत थे. इससे पहले तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस संजय अरोड़ा ने एक अगस्त, 2022 को राकेश अस्थाना की जगह दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बनाए गए थे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.