Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न... शिवपुरी में वकील की हत्या और दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के लिए यहाँ smtv.in के लिए बेहतरीन SEO... Noida Sumati Murder Case: नोएडा में ऑनर किलिंग का आरोप, सुमति की हत्या के पीछे लड़की के परिजनों का ह... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, हादसे में दो की मौत, दो गंभी... Saurabh Bhardwaj vs BJP: 'प्रिविलेज कमेटी' के बहाने AAP का भाजपा पर वार, दिल्ली विधानसभा के फैसले पर...

परिवार संग England ट्रिप पर निकले Navjot Sidhu, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

9

राजनीति से दूरी बना चुके नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों इंग्लैंड में परिवार संग छुट्टियां बिता रहे हैं। द कपिल शर्मा शो की शूटिंग के बीच सिद्धू ने थोड़ा वक्त अपने परिवार को देने का फैसला किया और छुट्टियों के लिए विदेश रवाना हो गए। सिद्धू ने सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की झलकियां साझा करते हुए लिखा – “Taking her for a holiday.”

हाल ही में नवजोत सिद्धू ने एक रील पोस्ट की है, जिसमें वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इंग्लैंड के खूबसूरत गांव कोट्सवॉल्ड्स की सैर करते नजर आ रहे हैं। यह इलाका अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। यहां पर हरी-भरी पहाड़ियां और पत्थरों से पारंपरिक मकान बने हुए हैं। सबसे खास बात तो ये है कि, ये मकान शहद जैसे पत्थरों से बने हुए हैं, जोकि काफी आकर्षित लगते हैं। वीडियो में सिद्धू परिवार को गांव की गलियों में घूमते, मस्ती करते और एक-दूसरे के साथ समय बिताते देखा जा सकता है। सिद्धू ने साफ कर दिया है कि वे इस वक्त राजनीतिक हलचल से दूर रहकर परिवार और निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

आपको बता दें कि, जेल से बाहर आने और अमरिंदर राजा वड़िंग के पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने के बाद से ही नवजोत सिद्धू लगातार राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं। इस दौरान वह टीवी शोज पर  ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और अपने परिवार को समय दे रहे हैं। आपको ये भी बता दें कि, उन्होंने बीते साल कमेंट्री से छोटे पर्दे पर एंट्री की थी।

नवजोत सिद्धू का करियर:

नवजोत सिंह सिद्धू ने 2004 में बीजेपी की टिकट पर अमृतसर से लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद 2006 में गैर इरादतन हत्या मामले में सजा के बाद इस्तीफा दे दिया। 2007 में फिर लोकसभा का उपचुनाव जीता। एक बार फिर अमृतसर से 2009 में सिद्धू ने लोकसभा चुनाव जीता। 2014 में भाजपा ने अमृतसर से अरुण जेटली को टिकट दे दी। 2016 में नवजोत सिद्धू को राज्यसभा भेजा लेकिन उन्होंने मैंबरशिप छोड़ दी और 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 में ही सिद्धू कांग्रेस टिकट से अमृतसर इस्ट से विधायक बनें और इस साल कैप्टन सरकार के लोकल गवर्नमैंट मंत्री भी बनें। 2019 में  नवजोत सिद्धू ने मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 2021 में नवजो सिद्धू को कांग्रस ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधाना बनाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.