Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

बिगड़े हालात के बीच Alert पर पंजाब सरकार, कर दिया बड़ा ऐलान

6

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंद्र कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की फसलों तथा अन्य हुए नुक्सान की पूरी भरपाई करेगी। फसलों के मुआवजे के लिए सुल्तानपुर और भुलत्थ तहसीलों में विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए गए है।

सुल्तानपुर लोधी के गांवों में पानी का स्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते समय मंत्री गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह अलर्ट है और डैमों व दरियाओं की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।  राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल, आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज और नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा समेत अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।

गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पानी से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी के लिए 8 कैबिनेट मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अलग-अलग जिलों का दौरा करके लोगों तक सीधे पहुंचेंगे। उन्होंने नावों के ज़रिए प्रभावित गांव सांगरा जाकर सूखा राशन भी वितरित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.