Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...

ग्लोबल ब्रांड्स के प्रतिनिधियों से निवेश संवाद, कल मेड इन एमपी की रूप रेखा करेंगे CM मोहन यादव

37

गुरुवार यानी 14 अगस्त को उद्योगपतियों से होने वाले निवेश संवाद में पीएम मित्रा पार्क सहित राज्य के अत्याधुनिक औद्योगिक ढांचे, कुशल श्रमशक्ति और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र नीति, निवेश अवसर और मेड इन एमपी – वियर एक्रॉस द वर्ल्ड विज़न को प्रस्तुत करेंगे और राज्य के भविष्य की रूपरेखा रखेंगे.

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इस आयोजन से स्थानीय उत्पादकों और वैश्विक ब्रांड्स के बीच प्रत्यक्ष संवाद से निर्यात में वृद्धि होगी, नए रोजगार अवसर भी पैदा होंगे, जिससे राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

इन कंपनियों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा, देखें नाम

राउंड टेबल मीटिंग में केयर ट्रेडिंग एशिया लिमिटेड के रीजनल कंट्री हेड वामशी माधव, पूमा ग्रुप के शाखा प्रबंधक आंशुल वी. ग्रोवर, पीवीएच के वरिष्ठ निदेशक तेजस संपत, हेंसब्रेंड्स इनक्लूसिव के कंट्री मैनेजर जितेन बेल्लानी, बीएसएल एंड एआई ग्लोकल के संस्थापक रमन दत्ता, मदरकेयर के निदेशक तपन बंसल, ग्रेपवाइन डिज़ाइन्स के प्रबंध निदेशक रोहित अनेजा, वाइल्डक्राफ्ट के मुख्य उत्पादक अधिकारी भूपिंदर सिंह, ज़िवामे के एवीपीएवं हेड कैटेगरी एंड सोर्सिंग डॉ. किरुबा देवी, रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के मुख्य व्यवसाय अधिकारी नीरज नागपाल, सेंट्रिक ब्राण्डस की कंट्री निदेशक अन्निका पासी, न्यूटाइम्स ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ की वरिष्ठ सोर्सिंग निदेशक जसवीन कौर, ट्रिबर्ग के ग्रुप लीडर कपिल काक, पैरागॉन अपैरल्स के प्रबंध निदेशक रोशन बैंड और लक्ष्मीपति ग्रुप के प्रबंध निदेशक राकेश सरावगी के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

बीएसएल एसोसिएशन और एमपी सरकार के बीच MoU

दिल्ली में हाल ही में आयोजित बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रभावशाली भागीदारी ने अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों का ध्यान मध्यप्रदेश की ओर खींचा. निवेशकों द्वारा व्यक्त की गई रुचि अब ठोस पहल में बदलने जा रही है. बैठक में बीएसएल एसोसिएशन और मध्यप्रदेश सरकार के बीच एमओयू होगा, जो निवेश संवर्धन, सोर्सिंग सुविधा और क्षमता निर्माण के तीन प्रमुख क्षेत्रों में दीर्घकालिक सहयोग सुनिश्चित करेगा. इस समझौते के माध्यम से मध्यप्रदेश अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों के लिए प्राथमिकता प्राप्त विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरेगा और मेड इन एमपी को वैश्विक पहचान मिलेगी.

आपको बता दें कि ब्रांड एंड सोर्सिंग लीडर्स (बीएसएल) एसोसिएशन 55 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के वैश्विक टैक्सटाइल और अपैरल व्यापार का नेतृत्व करती है और 250 से ज्यादा प्रमुख खरीददार व सोर्सिंग संगठनों से जुड़ी है. यह भारतीय निर्माताओं और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के बीच एक सशक्त सेतु की भूमिका भी निभाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.