Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप

39

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया बुधवार दोपहर एक फैक्ट्री गैस लीक होने से हड़कंप मच गया. इस दौरान फैक्ट्री और आसपास मौजूद लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर बिग्रेड और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने बहुत ही सावधानीपूर्वक गैस लीकेज पर कंट्रोल कर सभी फैक्ट्री में मौजूद लोगों का रेस्क्यू किया.

यह घटना गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद एक फार्मा फैक्ट्री में दोपहर 3.30 बजे हुई. जानकारी मिलते ही गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, एसडीईआरएफ, नगर निगम फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी का अमला मौके पर पहुंच गया. इसके बाद कास्टिक सोडा डालकर गैस को न्यूट्रल किया गया. करीब एक घंटे में स्थिति काबू में आ गई. हालांकि, इस बीच गैस से प्रभावित लोगों की आंखों में आंसू आने लगे और सांस लेने में भी उन्हें परेशानी हुई.

एक घंटे में सामान्य हुए हालात

गैस लीक होने की सूचना मिलते ही फार्मा फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोग काफी घबरा गए. वह अपनी जान बचाकर मौके से भागने लगे. इस बीच तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी गई. सूचना मिलते ही तुरंत टीम पुलिस, फायर बिग्रेड और एसडीईआरएफ की टीमें राहत बचाव के काम में जुट गई थी. उन्होंने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया.राहत कार्य के दौरान सभी लोग मास्क पहनकर काम करते रहे.

SDM ने दिए जांच के आदेश

एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समय रहते गैस पर काबू पा लिया गया और किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ है. एसडीएम ने दो दिनों में मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. उन्होंने इस मामले की संयुक्त जांच सीएमएचओ, नगर निगम और उद्योग विभाग की टीम को सौंपी है. एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.