Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलीं मेनका गांधी, कहा- जानवरों के साथ दुर्व्यवहार का कोई समर्थन नहीं

12

दिल्ली में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. नेताओं से लेकर एक्टर, समाजसेवी सभी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं. इसी बीच पशु अधिकार कार्यकर्ता और बीजेपी नेता मेनका गांधी अपने एक बयान में कहती हैं कि कोई भी जानवरों के साथ दुर्व्यवहार का समर्थन नहीं करता.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी आवारा कुत्तों को सुरक्षित शेल्टर हाउस में पहुंचाने का फैसला किया. आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2022 से जुलाई 2025 के बीच लगभग 3 लाख डॉग बाइट के मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से अधिकांश मामले आवारा कुत्तों के काटने से संबंधित हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला लिया है.

कोई भी जानवरों के साथ दुर्व्यवहार का समर्थन नहीं करता

बीजेपी नेता मेनका गांधी ने अपने एक बयान में कहा कि कोई भी जानवरों के साथ दुर्व्यवहार का समर्थन नहीं करता. उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि अगर जानवरों को ले जाया जाए, तो उनके बच्चों को नहीं काटा जाएगा और मैं इससे सहमत हूं. गांधी ने कहा कि लेकिन जानवर नहीं जाएंगे. क्योंकि अगर हम दिल्ली से 3 लाख जानवर हटाएंगे, तो एक हफ्ते के अंदर गाजियाबाद और फरीदाबाद से 3 लाख और जानवर और आ जाएंगे. बीजेपी नेता ने कहा कि अगर उन अतिरिक्त 3 लाख जानवरों को भी हटा दिया जाए, तो और भी जानवर आ जाएंगे क्योंकि दिल्ली में जानवरों के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध है.

चिकन सेंटर पर भी कानून लागू हो

बीजेपी नेता ने कहा कि दिल्ली में 50 हजार से ज़्यादा अवैध चिकन सेंटर हैं. बिना लाइसेंस के मीट की दुकानें भी चल रही हैं. जिसकी वजह से दिल्ली में जानवर की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि पहले इन मीट शॉप के लिए भी कानून लागू होना चाहिए. वरना, यह कभी खत्म नहीं होगा.

सभी चाहते है शांति से रहें

मेनका गांधी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मुख्य न्यायाधीश इसकी समीक्षा करें और देखें कि इसके लिए सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक ही है. हम भी कम कुत्ते चाहते हैं. हम चाहते हैं कि कोई जानवर किसी को काटे नहीं और इंसान, कुत्ते और हर जानवर शांति से रहें.

यहां देखे वीडियो:

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.