Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

लो जी लग गई मौज! पंजाब में आ गई छुट्टियां, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

38

 अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। दरअसल, अगस्त का महीना छुट्टियों से भरा रहेगा। पंजाब में भी अगस्त के महीने में बच्चों की मौज लगने वाली है। इस दौरान लंबे वीकेंड भी आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोग घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

पंजाब में एक साथ तीन दिन की छुट्टियां आ रही हैं। पंजाब सरकार द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 15, 16 और 17 अगस्त को सरकारी छुट्टी रहेगी यानी शुक्रवार, शनिवार और फिर रविवार होने के कारण स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यहां बता दें कि 15 अगस्त शुक्रवार को आ रहा है, जिस कारण स्वतंत्रता दिवस की राष्ट्रीय छुट्टी रहेगी। अगले दिन 16 अगस्त यानी शनिवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा, जो कई जगहों पर सार्वजनिक अवकाश होगा।

शुक्रवार और शनिवार के बाद 17 तारीख रविवार होने के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। इस तरह स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक 3 दिन बंद रहेंगे। यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब में लंबे वीकेंड की यह छुट्टी काफी समय बाद आ रही है, जिससे लोग इन छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.