Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली के दक्षिणपुरी में घर में मिलीं 3 लाशें, दो थे भाई; मौत की वजह बनी पहेली

37

दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में शनिवार की सुबह घर से तीन युवकों की लाशें बरामद हुईं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई. एक अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी.

एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को एक युवक का फोन आया कि उसका भाई मोबाइल नहीं उठा रहा है. उसे अनहोनी की आशंका है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची को घर अंदर से बंद था. काफी मशक्कत के बाद घर का दरवाजा खोला गया.

कमरे में चारों युवक बेसुध पड़े थे

पुलिस की टीम अंदर गई तो पहली मंजिल पर चार युवक बेहोश पड़े थे. तत्काल चारों को अस्पताल भेजा गया. इनमें से तीन युवकों की पहले ही मौत हो गई थी. एक अधिकारी के मुताबिक, जिस युवक ने पुलिस को कॉल किया था, उसका नाम इमरान है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में इमरान उर्फ ​​सलमान, मोहसिन और एक अन्य युवक शामिल हैं. वहीं, एक अब भी अस्पताल में भर्ती है. ये सभी एसी मैकेनिक के रूप में काम कर रहे थे. ये सभी वन बीएचके रूम सेट में रह रहे थे.

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुलिस को कमरे के भीतर किसी प्रकार की जबरदस्ती, झगड़े या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है. पुलिस के अनुसार, कमरे के भीतर वेंटिलेशन का कोई प्रबंध नहीं था. संदेह जताया जा रहा है कि दम घुटने से उनकी मौत हुई हो सकती है.

पड़ोसियों ने बताया कि चारों युवक एसी मैकेनिक का काम करते थे और हाल ही में एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. शुक्रवार की रात सभी ने एक साथ खाना खाया और फिर कमरे में सोने चले गए. किसी को अंदेशा नहीं था कि अगली सुबह इतनी भयावह होगी.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की सहायता से जांच जारी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है. मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठेगा और यदि इसमें किसी की लापरवाही या अपराध शामिल है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.