Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम

जमानत पर रिहा होंगे विस्मया के पति किरण कुमार, सुप्रीम कोर्ट ने 10 साल की सजा निलंबित की

45

सुप्रीम कोर्ट ने किरण कुमार को उनकी पत्नी विस्मया की दहेज संबंधी मौत के लिए ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई सजा को निलंबित कर दिया. जस्टिस एमएम सुंदरेश और के. विनोद चंद्रन की बेंच ने बुधवार को उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया.

दरअसल, अपनी मौत से कुछ दिन पहले ही विस्मया ने अपने शरीर पर चोटों और घावों की तस्वीरें व्हाट्सएप के जरिए अपने रिश्तेदारों को भेजी थीं, जिसमें दावा किया गया था कि उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान कर रहा है. उसके द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप चैट और वॉयस नोट्स के स्क्रीनशॉट उसके मृत पाए जाने के बाद उसके परिवार द्वारा साझा किए गए थे.

ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी 10 साल की सजा

मई 2022 में ट्रायल कोर्ट ने कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी (दहेज हत्या) के तहत अन्य धाराओं के अलावा दोषी पाया था और उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद कुमार ने अपनी दोषसिद्धि और सजा को चुनौती देते हुए केरल हाईकोर्ट का रुख किया जबकि उनकी अपील अभी भी हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है.

SC ने जमानत पर रिहा करने का दिया आदेश

सजा को निलंबित करने के उनके आवेदन को दिसंबर, 2022 में खारिज कर दिया गया था. जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस के विनोद चंद्रन की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने आज कुमार की हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील को स्वीकार कर लिया और उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया.

21 जून 2021 को खिड़की से लटकी हुई पाई गई थी

विस्मया 24 साल की एक आयुर्वेद मेडिकल छात्रा थी. 21 जून 2021 को कुमार के घर के बाथरूम की खिड़की से लटकी हुई पाई गई थी. कुमार पर आईपीसी की धारा 498ए (दहेज के लिए महिला पर अत्याचार), 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 304बी (दहेज हत्या) और दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.