Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना... एएमयू छात्रसंघ चुनाव में इस बार राजनीतिक दलों के बजाय क्षेत्रीय लॉबियों का दबदबा, अध्यक्ष पद के लिए ...

पंजाब पुलिस ने अकाली नेताओं को किया नजरबंद, जानें क्यों…

42

टांडा उड़मुड़ : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की आज मोहाली कोर्ट में होने वाली पेशी के मद्देनज़र, हलका टांडा के अकाली नेताओं को पंजाब पुलिस द्वारा आज सुबह घरों में नजरबंद कर दिया गया।

पुलिस द्वारा शिरोमणि अकाली दल के ज़िला प्रधान लखविंदर सिंह लखी, पूर्व मंत्री चौधरी बलवीर सिंह मियाणी, हलका इंचार्ज टांडा अरविंदर सिंह रसूलपुर, यूथ नेता सरबजीत सिंह मोमी और अन्य अकाली नेताओं व कार्यकर्ताओं को घरों में ही नजरबंद किया गया, ताकि वे किसी भी तरह से चंडीगढ़ में पेशी के समय पहुंच न सकें। सुबह 5 बजे से ही टांडा पुलिस ने अकाली नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर लिया था, और खबर लिखे जाने तक वे घरों में ही नजरबंद थे।

इस संबंध में जब डीएसपी टांडा, दविंदर सिंह बाजवा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.