Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

हिमाचल में मौसम हुआ खतरनाक, मंडी में बादल फटने से 4 की मौत, 16 लोग लापता; बह गईं सड़कें और घर

38

देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून कोहराम मच रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है. अब तक यहां करीब 800 करोड़ के नुकसान का अनुमान है. मंडी जिले में बादल फटने के बाद 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, करीब 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं. पानी के तेज बहाव के कारण नदी और नाले उफान पर है. इस दौरान कई सड़कें, पुल और पुलिया बह गए हैं. आफत की ये बारिश अभी रुकी नहीं है. लगातार हो रही बारिश और बादल फटने से लोगों की जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

मंडी जिले के करसोग और धर्मपुर में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं. इसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 117 लोगों का रेस्क्यू कर बचा लिया गया है. साथ ही 16 लोग अब भी लापता हैं. जिनको बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है. कई सड़कें, पुल और पुलिया बह गए हैं. पानी के तेज बहाव के कारण नदी और नाले उफान पर है. बदल फटने से 12 गोशालाएं और 30 मवेशी बह गए हैं. करीब 18 घर क्षतिग्रस्त है. गोहर इलाके में भी चार जगह बादल फटा, जिनमें 2 घर पूरी तरह पानी में बह गए.

800 करोड़ के नुकसान का अनुमान

धर्मपुर में बादल फटने से 6 घर पानी में समा गए. यह आंकड़ा मंगलवार दोपहर 1 बजे तक का है. जून में प्रदेश में 37 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. आगे 6 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में जिस तरह की तबाही इस बार देखी जा रही है. उससे अनुमान जताया जा रहा है कि अब तक 800 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हो चुका हैं. मंडी जिला इस समय मानसूनी आफत का एपीसेंटर बना हुआ है.

सड़कें ब्लॉक, घरों को पहुंचा नुकसान

मानसूनी आफत के चलते मंडी जिले में लोगों को बहुत ही परेशानियां का सामना करना पड़ा रहा हैं. भारी बारिश के चलते भूस्खलन से कई सड़कें ब्लॉक हो गई हैं. साथ ही बहुत से घरों को भी इससे नुकसान पहुंचा है. मौसम विज्ञान विभाग ने फिर से मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. प्रशासन लगातार लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने और नदी-नाले से दूर बनाने की अपील कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.