Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब के लोगों के लिए नई मुसीबत! इन इलाकों के लोगों के लिए जारी हुई चेतावनी

22

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है, लेकिन भारी बारिश के चलते निचले इलाकों के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, आज संगरूर, रूपनगर और पटियाला में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, संगरूर, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, तरनतारन और मोगा में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अतिरिक्त, 1 और 2 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है।

निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण पंजाब के डैमों में पानी का स्तर बढ़ गया है, जिसके चलते ब्यास नदी में भी जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए पंजाब के निचले इलाकों में पानी भरने और बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। इसी कारण पंजाबवासियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। लोगों को चाहिए कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का ध्यानपूर्वक पालन करें, और खासतौर पर निचले इलाकों में रहने वाले लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.