कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था. महाराष्ट्र चुनाव से पहले बिहार चुनाव में मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए संकेत दिया था कि बिहार चुनाव में भी विपक्ष के निशाने पर चुनाव आयोग रहेगा और अब बिहार चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियां और चुनाव आयोग आमने-सामने है. हाल में चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची का सत्यापन करने का आदेश दिया. चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं.
चुनाव आयोग के इस आदेश का विपक्षी पार्टियों ने कड़ा विरोध किया है. महागठबंधन में शामिल पार्टियां आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट ने चुनाव आयोग के इस कदम का कड़ा विरोध किया. केवल बिहार में ही चुनाव आयोग के इस कदम का विरोध नहीं किया जा रहा है, बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कदम को “एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) से भी ज्यादा खतरनाक” बताया और आरोप लगाया कि उनका राज्य, जहां अगले साल चुनाव होने हैं, असली ‘टारगेट’ है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.