Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

‘शादी नहीं करूंगी’… ये सुनते ही भड़का TMC का छात्र नेता, छात्रा को घसीटते ले गया; साढ़े 3 घंटे तक लॉ कॉलेज के गार्ड रूम में नोंचा

25

पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में एक बार फिर से आरजी कर हॉस्पिटल जैसी हैवानियत देखने को मिली है. जहां एक लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ छात्र नेता और उसके साथियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. छात्र नेता का नाम मनोजीत मिश्रा बताया जा रहा है जो कि टीएमसी पार्टी से संबंधित है. उसने छात्रा को पद का लालच देकर मिलने के लिए बुलाया था और उसी दौरान उसने सिक्योरिटी गार्ड के रूम में घसीट लिया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में अब एक और मोड़ आया है, पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसे उसने ठुकरा दिया था.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने कभी नहीं सोचा होगा कि शादी का प्रस्ताव ठुकराना उसके लिए इतना ज्यादा भयावह हो सकता है. कोलकाता के कस्बा थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में एक के बाद एक कई बातें सामने आ रही हैं. छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस का छात्र नेता है और उसी ने छात्रा को मिलने के लिए कॉलेज में बुलाया था.

लॉ कॉलेज में अस्थाई कर्मचारी है छात्र नेता

छात्र नेता लॉ कॉलेज का अस्थायी कर्मचारी है. आरोपी छात्र ने छात्रा को कॉलेज के यूनियन रूम में बुलाया. जहां पर उसके साथ दो अन्य साथी भी मौजूद थे. आरोपी ने छात्रा को जीएस बनाने का झांसा देकर कॉलेज बुलाया था. छात्रा को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि आखिर आरोपी के मन में क्या चल रहा है. आरोपी ने छात्रा से कहा कि तुम मुझसे शादी कर लो. छात्रा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और वह वहां से बाहर निकल आई.

मेन गेट बंद किया, सिक्योरिटी रूम में ले गए

छात्रा ने आरोप लगाया है कि जब वह कॉलेज के बाहर भागने लगी तो छात्र नेता के साथियों ने मेन गेट बंद कर दिया. इससे पहले की वह संभल पाती और किसी से मदद की गुहार लगा पाती, आरोपी उसे मेन गेट के पास बने सिक्योरिटी रूम में ले गया. उसने रूम बंद कर लिया. छात्रा का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड के रूम में आरोपी छात्र और उसके दोनों साथियों ने उसे बंद कर लिया. वहीं सिक्योरिटी गार्ड बाहर असहाय हालत में खड़ा रहा.

साढ़े तीन घंटे तक की हैवानियत

छात्रा ने पुलिस को बताया है सिक्योरिटी रूम में ही उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. छात्रा उस दौरान आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही और उसने आरोपी के पांव भी पकड़े. लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा और 25 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे से रात करीब 11 बजे तक पीड़िता के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. छात्रा ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी भी दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.