Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ट्रेन के जनरल डिब्बे में किया सफर, बोले – मैं तो मिट्टी का आदमी हूं, योगी हूं!

26

गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। लेकिन असली सुर्खी तो तब बनी, जब मंच से सिंधिया ने खुद को जनरल डिब्बे वाला आदमी बताया।

ना स्पेशल एसी, ना वीआईपी बोगी…मैं तो जनरल का यात्री हूं

सिंधिया ने बताया कि वे खुद इस नई ट्रेन में ग्वालियर से गुना तक सेकंड क्लास में बैठे थे। लेकिन जब मंच पर प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बीच में टोका कि आप सेकंड क्लास नहीं, जनरल में बैठे थे तो सिंधिया मुस्कराए और बोले मैं तो जनरल क्लास का आदमी हूं, मैं तो मिट्टी का आदमी हूं। मैं तो योगी हूं, आप मेरे भगवान हैं आपकी ही तपस्या करना मेरे जीवन का लक्ष्य है। यह बयान सुनकर जनता में तालियों की गूंज गूंज उठी।

50 घंटे का सफर अब सिर्फ 30 घंटे में

नई ट्रेन ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, विदिशा और भोपाल होते हुए सीधे बेंगलुरु तक पहुंचेगी। सिंधिया ने गर्व से कहा पहले ग्वालियर से बेंगलुरु पहुंचने में 50 घंटे लगते थे, अब वही दूरी सिर्फ 30 घंटे में तय होगी।

सिंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि गुना जैसे इलाकों से बेंगलुरु के लिए कभी कोई ट्रेन नहीं थी, अब है क्योंकि मोदी हैं, तो मुमकिन है।
ट्रेन उद्घाटन के सिर्फ 2 घंटे में ही 300 टिकट बिक चुके थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.