Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

आकाशीय बिजली गिरने से किसान और बकरी की मौत, खेत में कर रहा था काम

32

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर में मानसून के आने के साथ अब बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। जिले के हरपालपुर में बुधवार को दोपहर 3 बजे के लगभग थाना क्षेत्र अंतगर्त नगर के बस स्टैंड के पास खेत मे बुबाई करने गए किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

इलाज न मिल पाने के आरोप…

खेत में काम कर रहे आसपास के लोगों की नज़र जब किसान पर पड़ी तो आनन – फानन में उसे ट्रैक्टर में रखकर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आये। लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं होने से ईलाज के लिए इंतज़ार करना पड़ा, काफी देर बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल स्टाफ़ द्वारा किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद  अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई।

●यह है पूरा मामला…

राजेंद्र सिंह पिता बाबू सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड 12 पुलिस लाइन के पीछे को बुधवार दोपहर बकरियां लेकर बस स्टैंड के पास स्थित खेत पर बुबाई करने गए थे। दोपहर ढाई बजे के लगभग मौसम ने अचानक करवट ली। बादलों की गरजने के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के पानी से बचने किसान खेत मे बनी कोठी के दरवाजे पर बैठ गए, इसी दौरान बादलों की काफी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उसके पास गिर गई। और वह गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। खेत के पास आसपास अन्य लोगों की नज़र जब उस पर पड़ी तो चीख – पुकार मच गई। आस-पास के लोगों की मदद से ट्रैक्टर पर रख कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ मेडिकल स्टाफ ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस और पटवारी ने मौके पर पहुँच कर मामले की जांच की और कार्रवाई में जुट गये हैं।

खेती किसानी कर परिवार चलाने वाले किसान की मौत होने के बाद इलाके में मातम और घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.