Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: ब्लैक बॉक्स से कब तक मिलेगी जानकारी? मंत्री नायडू ने दिया अपडेट

22

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया प्लेन के ब्लैक बॉक्स की जांच जारी है. यह जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो द्वारा की जा रही है. राममोहन नायडू ने यह साफ कर दिया की विमान के ब्लैक बॉक्स को विदेश नहीं भेजा जाएगा. तमाम अटकलों को नायडू ने खारिज कर दिया है.

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स को विदेश नहीं भेजा जाएगा. विमान का ब्लैक बॉक्स भारत में ही है और जिसकी जांच एएआईबी कर रही है.

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया का प्लेन मेडिकल हॉस्टल के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें 241 लोग सवार थे, इस भीषण हादसे में 270 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. और केवल एक ही यात्री की ज़िंदगी बच पाई. 13 जून को प्लेन का ब्लैक बॉक्स प्राप्त हुआ. ब्लैक बॉक्स वो उपकरण होता है जिससे यह जानने की कोशिश की जाती है कि आखिर विमान दुर्घटना से पहले क्या हुआ था. इससे प्लेन के बारे में जानकारी मिलती है. यह टेक्निकल जानकारी जुटाने में मदद करता है.

‘ब्लैक बॉक्स डिकोड करने से जानकारी मिलेगी’

राममोहन नायडू ने कहा कि ब्लैक बॉक्स से डाटा कब तक मिल पाएगा ये टेक्निकल मामला है. जांच के लिए हाई लेवल पैनल का गठन किया है. सरकार ने घटना के बाद कहा था कि ब्लैक बॉक्स को डिकोड करने से इसकी गहन जानकारी मिल सकेगी कि हादसे से ठीक पहले क्या हुआ था इसके बारे में पता चल पाएगा.

बीते दिनों मंत्रालय की तरफ से ऐसी अटकलें न लगाए जाने की अपील भी की गई थी. मंत्रालय ने पूरी जांच प्रक्रिया को टेक्निकल तरीके से होने की बात कही. इस विमान हादसे ने देश और दुनिया को गमगीन कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.