Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

तेज रफ्तार कार ने 9 महीने की गर्भवती महिला को दी दर्दनाक मौ/त, 2 बेटियों के सिर से उठा मां का साया

38

गुरदासपुर: गुरदासपुर के सिविल अस्पताल के बाहर नेशनल हाईवे पर एक स्विफ्ट कार और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार 9 महीने की गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का पति, उनकी दो छोटी बेटियां और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा चालक सड़क पर गिरते हुए सामने से आ रहे एक अन्य ई-रिक्शा से टकरा गया, जिससे उस रिक्शा का चालक और एक अन्य यात्री भी घायल हो गए। कुल मिलाकर इस दर्दनाक दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई और 6 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मृतका, जो कि 9 महीने की गर्भवती थी, अपने पति और दो छोटी बेटियों के साथ पठानकोट के गांव सरना से गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में नियमित जांच के लिए आ रही थी। जैसे ही उनका ई-रिक्शा सिविल अस्पताल के मोड़ पर पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद ई-रिक्शा बेकाबू होकर सामने से आ रहे दूसरे ई-रिक्शा से टकरा गया। हादसे में गर्भवती महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका पति, दोनों मासूम बेटियां, दोनों ई-रिक्शा चालक और एक अन्य सवारी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.