Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पहले कार से टक्कर मारी, फिर उतरकर कर्नल को मारे थप्पड़… दारोगा के खिलाफ FIR

21

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. यहां पुलिस के एक दारोगा ने रांग साइड गाड़ी चलाते हुए सेना में तैनात कर्नल की गाड़ी को टक्कर मारी दी. इस बात का जब कर्नल ने विरोध किया तो आरोपी दारोगा ने उनके साथ पत्नी और बच्चों के सामने मारपीट शुरू कर दी. आरोपी दारोगा ने जिस समय कर्नल की पिटाई की उस समय मौके पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन इस दौरान किसी ने भी उनकी मदद करने की कोशिश नहीं की. कर्नल की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की है.

पीड़ित कर्नल आनंद प्रकाश सुमन पटना स्थित एनसीसी डॉयरेक्ट्रेट में तैनात है. वह कुछ दिनों पहले अपनी भाभी के निधन के बाद अपने घर हरदोई के बेलीग्राम आए थे. उनके साथ उनकी बेटी और पत्नी भी आई थी. भाभी के अंतिम संस्कार के बाद कर्नल अपनी पत्नी और बेटी के साथ शनिवार सुबह लखनऊ में रहने वाले बड़े भाई दिलीप के घर जा रहे थे. इस दौरान जैसी ही वह लखनऊ के तेलीगंज चौराहे पर पहुंचे रेड लाइट हो गई.

दारोगा ने कर्नल को बीच सड़क मारे थप्पड़

वह वहां रुककर लाइट के ग्रीन होने का इंतजार करने लगे. लाइट के ग्रीन होते ही उन्होंने अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई. इस बीच रांग साइड से आ रही दारोगा की गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी. कर्नल से जब दारोगा का विरोध किया तो दारोगा ने कार से उतरकर कर्नल को एक के बाद एक पांच थप्पड़ जड़ दिए और गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया. पिटाई के दौरान कर्नल ने खूब शोर मचाया. शोर सुनकर मौके पर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ कई अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन इस दौरान किसी ने भी उनकी कोई मदद नहीं की.

पीजीआई थाने में दर्ज कराई FIR

इसके बाद कर्नल आरोपी दारोगा के खिलाफ शिकायत लेकर पीजीआई थाने पहुंच गए. शिकायत करते हुए जब कर्नल ने पुलिस को अपनी पहचान बताई तो पुलिस विदक गई और उनसे दुर्व्यवहार करने लगी. कर्नल ने पुलिस को अपनी तहरीर में जिन बातों का जिक्र किया पुलिस ने उन धाराओं में केस दर्ज न करके मामले को रफा-दफा करने के लिए मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.