Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव...

पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, 2 नए चेहरों की एंट्री तय, विभागों में फेरबदल संभव

24

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी में संभावित जीत को लेकर हलचल नजर आ रही है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को जीत मिलती है तो उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। संजीव अरोड़ा को अहम विभाग सौंपे जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, संजीव अरोड़ा के साथ एक और विधायक की मंत्री पद पर एंट्री का ऐलान हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा 25 से 28 जून के बीच किसी भी दिन हो सकती है।

दोआबा को फिर से मिल सकता है प्रतिनिधित्व

कैबिनेट में दोआबा क्षेत्र से एक विधायक को शामिल करने की भी चर्चा है। पहले बलकार सिंह को दोआबा से मंत्री बनाया गया था, लेकिन विवादों में आने के चलते उन्हें मंत्री पद से हटाना पड़ा। अब एक बार फिर दोआबा से किसी नए चेहरे को कैबिनेट में स्थान दिया जा सकता है।

विभागों में हो सकता है बड़ा फेरबदल

केवल नए चेहरों की ताजपोशी ही नहीं, बल्कि मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की योजना तैयार की जा रही है। तीन से चार मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदले जा सकते हैं। नए मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने की तैयारी है।

संजीव अरोड़ा को मिल सकते हैं बड़े विभाग

अगर संजीव अरोड़ा उपचुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो उन्हें बड़े और प्रभावशाली विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे सरकार की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त करने की मंशा जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.