लुधियाना: लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज उपचुनाव हो रहे हैं। इसलिए चुनाव आयोग, प्रशासन और प्रत्याशी लगातार मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील कर रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी लोगों से खास अपील की है।

सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा, “लुधियाना पश्चिम के समझदार मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अपने क्षेत्र के विकास और तरक्की के लिए अपना कर्तव्य निभाएं। आज को छुट्टी का दिन न समझें, मतदान करने जरूर जाएं।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना पश्चिम के समझदार मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के विकास और तरक्की के लिए अपना कर्तव्य निभाएं। उन्होंने कहा कि वे आज को छुट्टी का दिन न समझें और मतदान करने जरूर जाएं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.