Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब के इस होटल में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस ने की रेड तो हुआ बड़ा खुलासा

27

गोनियाना मंडी: पिछले समय के दौरान अक्सर ही सुर्खियों में रहे गोनियाना मंडी के नजदीक पड़ते एक होटल पर स्थानिय नेहियांवाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वखरा ढाबा गोनियाना मंडी के मालिक राजीव कुमार को जिस्मफरोशी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

यह गिरफ्तारी एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई रेड के दौरान हुई है। पुलिस द्वारा अपने स्तर पर की गई लंबी जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि राजीव कुमार होटल में आने वाले ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करता था, जिसकी पुष्टि कई मौकों पर गवाहों द्वारा सबूतों सहित पेश की गई।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार राजीव कुमार की पार्टनर एक महिला भी इस गतिविधि में शामिल हो सकती है और पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार की जा सकती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजीव कुमार को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जा सकता है। इस मामले में राजीव कुमार के परिजनों के साथ-साथ उसका बेटा मोहित भी शक के दायरे में है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.