Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

Jalandhar वालों के लिए नई मुसीबत, पनप रहा बड़ा खतरा, 15-20 दिन बाद…

31

जालंधर: मानसून सिर पर है, लेकिन जालंधर नगर निगम की तैयारियां अभी अधूरी नजर आ रही हैं। शहरभर में बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाई गईं रोड गलियाँ लंबे समय से साफ नहीं हुई हैं। बारिश का पानी जब नालियों में से नहीं निकलेगा तो सड़कों पर जलभराव और गंदगी तय मानी जा रही है।

नगर निगम ने हर वार्ड में अस्थायी आधार पर सीवरमैन रखने की योजना तो बनाई है, लेकिन अभी तक न तो इन कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है और न ही यह तय है कि वे कब से काम शुरू करेंगे और कितना प्रभावी काम कर पाएंगे। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में भी रोड गलियों की सफाई की रफ्तार धीमी ही रहेगी। बारिश आने से पहले सुपर सक्शन मशीनों से सीवर लाइनों की सफाई की जानी चाहिए थी, लेकिन इस दिशा में भी कोई ठोस कदम नहीं उठ पाया है। बताया गया है कि इस काम के लिए जो टैंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी, वह अब तक चंडीगढ़ में मंज़ूरी के इंतज़ार में अटकी हुई है, जिसके चलते काम की शुरुआत तक नहीं हो सकी है।

अब स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि 15-20 दिन बाद शुरू होने जा रहा बरसाती सीजन जालंधर वासियों के लिए भारी परेशानियों वाला हो सकता है। सीवर लाइनों की जाम स्थिति के चलते जलभराव, कीचड़, गंदगी और बदबू जैसे हालात कई इलाकों में सामान्य बात हो सकते हैं। साथ ही, बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा। जालंधर नगर निगम की यह अधूरी और ढीली तैयारी शहरवासियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। समय रहते सफाई के काम में तेजी नहीं लाई गई तो मानसून के कुछ हफ्ते जालंधर के लिए मुसीबत साबित हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.