Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Bhabhi kamal kaur के हक में उतरा निहंग सिंह! कह दी ये बड़ी बातें…

24

लुधियाना: इंस्टाग्राम पर ‘कमल कौर भाभी’ के नाम से मशहूर कंचन कुमारी की गत दिवस हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मास्टरमाइंड अमृतपाल महिरों ने सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वाले अन्य इन्फ्लुएंसरों को भी धमकी दी है कि वे आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट न करें, वरना उनका अंजाम भी कमल कौर जैसा ही होगा।

इसी बीच निहंग हरजीत रसूलपुर ने अमृतपाल महिरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमृतपाल महिरों किसी को धमकी देता है, तो वह उनसे (हरजीत रसूलपुर) संपर्क कर सकता है। हरजीत रसूलपुर ने कहा कि अमृतपाल महिरों पंजाब के बच्चों और पंजाब की बेटियों को धमका रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु का सिख किसी को बुरा नहीं बोल सकता। ऐसे लोग सिखों और उनके पवित्र वस्त्रों (बाणे) को बदनाम कर रहे हैं।

उन्होंने अमृतपाल महिरों को ‘ब्लैकमेलर’ और ‘गैंगस्टर’ बताते हुए कहा कि वह हर एक लड़की की रील याद रखता है, बस इन्हीं चीजों को देखता है। रसूलपुर ने कहा कि मैं किसी को डराकर नहीं, बल्कि प्रचार कर लोगों को सही राह दिखाऊंगा। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को किसी को धमकाने या डराने का कोई हक नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी से अमृतपाल महिरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कमल कौर का अपना जीवन था, अपना किरदार था, लेकिन किसी को भी इस तरह मारना बहुत गलत है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.