Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज... Saudi Arabia News: 120 दिन बाद सऊदी से भारत आया शव, परिजनों ने क्यों कर दिया मना?

Jalandhar-Pathankot National Highway पर भयानक हादसा, पलों में तबाह हो गया परिवार

11

मुकेरियां : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मुकेरियां से 4 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर जालंधर-पठानकोट पर स्थित कस्बा मुसाहिबपुर के नजदीक एक कार बेकाबू के पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई और व दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पिता मक्खन सिंह निवासी नाहरपुर ने बताया कि उसके बेटे संदीप कुमार (उम्र 22) व सिकंदर लाल (उम्र 25) (दोनों सगे भाई) अपनी कार पर सवार होकर मुकेरियां की तरफ से अपने गांव नाहरपुर को आ रहे थे। जैसे ही वह कस्बा मुसाहिबपुर के लक्की ढाबा के नजदीक पहुंचे तो एक आवारा जानवर उनकी कार के आगे अचानक आ गया। उसे बचाते-बचाते उनकी कार बेकाबू होकर रोड किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और सिकंदर लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दोनों टांगे बुरी तरह टूट गईं।

पुलिस की सहायता से दोनों को सिविल अस्पताल मुकेरियां में लाया गया। सिकंदर की नाजुक हालत को देखते हुए एमरजैंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर ने उसे आगे रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई करते हुए लाश का पोस्टमार्टम करवा कर उसे को परिजनों के हवाले कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.