Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ...

बैंड बाजे के साथ Amritsar से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा… ना मिली दुल्हन, ना मिला Marriage Palace

38

पंजाब से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, अमृतसर  के सुलतानविंड से एक दूल्हा सेहरा बांधकर, बैंड बाजे के साथ मोगा बारात लेकर लड़की के परिवार द्वारा बताई गई जगह पर पहुंचा, लेकिन वहां न तो दुल्हन थी और न ही उसका कोई घर। यह देख दूल्हे पक्ष को यकीन ही नहीं हुआ। जब उन्होंने स्थानीय लोगों को लड़की की तस्वीर दिखाई तो कुछ मोहल्ले वालों ने कहा कि यह लड़की हमारे मोहल्ले की है ही नहीं। यह सुनकर सभी हैरान रह गए।

दूल्हे की भाभी मनप्रीत कौर ने बताया कि  उसने अपने देवर का रिश्ता अपनी ममेरी बहन से जुड़वाया था,  महीनों की बातचीत, वीडियो कॉल, बातचीत के बाद शादी की तारीख और स्थान तय कर दिया गया था, लड़की ने मोगा के गली नंबर 5 का पता दिया था, जहां बारात सुबह 11 बजे के आसपास पहुंची। लड़की के परिवार से हर रोज़ शादी की तैयारियों को लेकर बातचीत होती थी, लेकिन जब वे मोगा पहुंचे तो न तो लड़की मिली और न ही उसका कोई पता। उन्होंने बताया कि वे मोगा करीब 15-20 साल पहले आए थे, लेकिन अब माहौल बदल जाने के कारण मोहल्ला नहीं खोज पाए। लड़की के परिवार की ओर से हर बार यही बताया जाता था कि बस स्टैंड के पास गली नंबर 6 है, लेकिन उस गली में ऐसा कोई परिवार नहीं मिला, और न ही तस्वीर वाली कोई लड़की वहां रहती है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है।

क्या बोले दूल्हे के पिता?
जब इस बारे में दूल्हे के पिता सुखजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे की शादी के लिए मोगा आए थे, लेकिन सुबह से ही इधर-उधर भटक रहे हैं क्योंकि न तो लड़की का परिवार मिला है और न ही उनका मोहल्ला। उन्होंने कहा कि लड़की की ओर से जो कार्ड छपवाए गए थे, उसमें जो पैलेस बताया गया था, वह भी नहीं मिल रहा। इस मौके पर उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि किसी और के साथ आगे ऐसा धोखा न हो, इसके लिए दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले भी एक दूल्हा मोगा में बारात लेकर पहुंचा था पर उसे भी दुल्हन का परिवार नहीं मिला और वापस बारात खाली लौटनी पड़ी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.