Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

अरे ये क्या… गर्लफ्रेंड संग कमरे में था पति, तभी पहुंच गई पत्नी; उतार दिया अय्याशी का भूत

21

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति की बेवफाई का मामला गुरुवार को उस समय सनसनी में बदल गया. जब एक महिला ने अपने ही पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया. यह पूरा मामला नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी का है, जहां दोपहर बाद अचानक हंगामे और मारपीट शुरू हो गई. युवक की पत्नी अपने जीजा के साथ दोनों का पीछा करते हुए पहुंची थी. पुलिस ने आरोपी पति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया.

पीड़ित महिला अपने जीजा के साथ पति का पीछा करते हुए उस मकान तक पहुंची, जहां उसका पति कथित रूप से अपनी प्रेमिका के साथ था. महिला ने जबरन दरवाजा खुलवाया और जो दृश्य उसने देखा, उससे वह आपा खो बैठी. अंदर उसका पति शहजाद एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मौजूद था. बताया जा रहा है कि शहजाद मुस्लिम है, जबकि उसकी प्रेमिका हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखती है.

महिला ने जमकर किया हंगामा

महिला ने मौके पर ही अपने पति और उसकी प्रेमिका को मारना शुरू कर दिया. देखते ही देखते कॉलोनी के लोग मौके पर जुट गए और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो किसी ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला को पति और युवती से झगड़ते तथा मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है.

घटना की सूचना मिलने पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पति शहजाद को थाने ले गई. हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए और बताया कि उनकी शादी को आठ साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. महिला का आरोप है कि शहजाद लंबे समय से अलग-अलग महिलाओं से संबंध रखता आ रहा है और उसकी वजह से उसका वैवाहिक जीवन पूरी तरह बर्बाद हो चुका है.

प्रेमिका ने युवक का किया बचाव

महिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरी शादी को 8 साल हो गए हैं, मेरे दो बच्चे हैं. लेकिन इस आदमी ने मेरी जिंदगी नर्क बना दी. कभी किसी के साथ, कभी किसी और के साथ. अब तो हद हो गई, आज रंगे हाथों पकड़ लिया इसे. वहीं, मौके पर पकड़ी गई युवती ने पुलिस और मीडिया के सामने साफ कहा कि वह शहजाद के साथ अपनी मर्जी से थी. उसने किसी भी तरह की जबरदस्ती या बहलावे से इनकार किया. युवती ने कहा कि मैं खुद अपनी मर्जी से यहां आई थी. हमें एक-दूसरे से लगाव है. कोई जबरदस्ती नहीं हुई है.पुलिस ने फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत न मिलने की बात कही है.

पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी की पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है. मौके पर थाना पुलिस को भेजा गया था जहां जाकर पता चला कि पति-पत्नी का झगड़ा किसी अन्य महिला को लेकर चल रहा है जो वहां पर मौजूद थी. उस युवती से भी पूछताछ की गई तो युवती ने बताया कि वह अपनी मर्जी से यहां पर पहुंची थी. फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं की गई है. यदि कोई शिकायती पत्र मिलता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.