Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त

पंजाब की इस गौशाला में जीवन से जूझती गायें, 6 की मौ’त, अरबों के काऊ सैस पर उठे सवाल

25

कपूरथला प्रशासन के तहत चल रही कमालपुर गौशाला इन दिनों भारी बदहाली और अव्यवस्थाओं का शिकार बनी हुई है। गौ सेवा में सक्रिय समाजसेवी दीपक ज्योति और हरजीत ने हाल ही में फिर गौशाला का निरीक्षण कर वहां की नारकीय स्थिति का खुलासा किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गौवंश की देखभाल के नाम पर वसूले गए अरबों रुपये के काऊ सैस का प्रशासनिक स्तर पर सही उपयोग नहीं हो रहा है। गौरतलब है कि दीपक ज्योति और हरजीत ने इसी साल 30 मार्च को भी इसी गौशाला का दौरा करके कई कमियों को गिनाया था पर उसके बावजूद कोई सुधार नहीं दिखा ।

गौ सेवक दीपक ज्योति ने बताया कि गौशाला में गायों को न तो हरा चारा मिल रहा है और न ही पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था है। सिर्फ तूड़ी खिलाई जा रही है, जो पोषण की दृष्टि से बेहद कमजोर होती है। गौशाला में न सफाई का उचित प्रबंध है और न ही गायों को मौसम की मार से बचाने के लिए पूरी तरह से छाया या शैड की सुविधा। कई गाय खुले में धूप और गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं।

सबसे दुखद स्थिति तब सामने आई जब दौरे के दौरान गौशाला में 6 मृत गायों के शव पड़े मिले। कई अन्य गायें भी बीमार अवस्था में थीं, लेकिन उनके उपचार के लिए डॉक्टर या चिकित्सा सुविधा की सही व्यवस्था नहीं थी। दीपक ज्योति ने कहा कि गायें बोल नहीं सकतीं, लेकिन उनकी पीड़ा देखकर आंखें नम हो जाती हैं।

यदि सरकार ने गौशाला का नियंत्रण अपने हाथ में लिया है, तो उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी सरकार की ही बनती है। गौ सेवकों ने कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर और संबंधित प्रशासन से मांग की कि गौशाला की नियमित निगरानी की जाए और जल्द से जल्द वहां भोजन, पानी, छाया और चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.