Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर पर फायरिंग

37

मोहाली:  पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पेंद्र धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल के घर पर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां चलाई गईं। पुलिस के अनुसार, देर शाम अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने सेक्टर-71 स्थित पिंकी धालीवाल के घर पर गोलियां चलाईं। यह इलाका थाना मटौर के अधीन आता है और इस क्षेत्र में कई गायक और बड़े राजनीतिक नेता भी रहते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी.  मोहाली हरमंदीप सिंह हांस और डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पिंकी धालीवाल के घर के गेट और दीवारों पर गोलियों के निशान पाए गए। एस.एस.पी. हरमंदीप सिंह हांस ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है। बता दें कि पिंकी धालीवाल हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया था, जब गायिका सुनंदा शर्मा ने उन पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.