Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

बंद रहेंगा कपड़ा बाजार, कारोबारियों ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्यों…

30

अमृतसर: अमृतसर के कपड़ा व्यापारियों की विभिन्न एसोसिएशनों की एक महत्वपूर्ण बैठक मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई प्रमुख पदाधिकारी और व्यापारी नेता मौजूद रहे। इस मौके पर जोती भाटिया, प्रवीण महाजन, टाहली साहिब बाजार के प्रधान अजीत सिंह भाटिया, राजू प्रिया, कर्मो डिओड़ी चौक एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सिंह रतन, चेयरमैन गिन्नी भाटिया समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस बैठक के दौरान जहां कपड़ा व्यापार से जुड़े मुद्दों पर विचार सांझा किए गए, वहीं अमृतसर में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए 1 जुलाई से 3 जुलाई तक सभी कपड़ा मार्केट बंद रखने की घोषणा की।

इस मौके पर दुर्गा मार्केट के प्रधान विपिन महाजन, सोनू भाटिया, कश्मीरी पंडितां मार्केट के प्रधान शैंकी भाटिया, मुखविंदर सिंह, टाउन प्लाज़ा के प्रधान लक्की भाटिया, गुरु बाज़ार मार्केट के प्रधान विने कुमार, शास्त्री बाज़ार मार्केट के प्रधान जगदीश अरोड़ा, कैश धारा बाज़ार से सिमर भाटिया, राजा मार्केट के प्रधान सुरिंदर भाटिया के अलावा प्रताप बाज़ार के प्रधान लाटी कंदारी और अमनजीत भाटिया भी बैठक में शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.