Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ... MP Farmers Protest: मंदसौर में लोड शेडिंग के खिलाफ किसानों ने घेरे बिजली ग्रिड, ढोल बजाकर जताया विरो... Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश में आया 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक, बेल्जियम से आए बॉयलर ... Amritsar Stubble Burning News: अमृतसर में पराली जलाने के मामलों में भारी उछाल, पंजाब में बना नंबर वन... Gurdaspur Income Tax Raid: दोरांगला सब-तहसील कार्यालय में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, पांच घंटे तक... Jalandhar Railway Station Security: त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की कड़ी सुरक्... Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट, 10 से 12 अक्टूबर तक आंधी-तूफान और बारिश की... Jalandhar Train Updates: दिल्ली प्रदर्शन के कारण वैष्णो देवी और अमृतसर रूट की ट्रेनें रद्द, यात्रियो... Jalandhar News: जालंधर में फर्जी सरकारी लॉटरी और सट्टे के धंधे का भंडाफोड़, दो सगे भाइयों समेत 5 गिर... Ludhiana Jail News: ब्रौस्टल जेल में बंदियों को मोबाइल और नशा मुहैया कराने का भंडाफोड़, दो अधिकारी स...

पाक और आतंकवाद का सपोर्ट करने वाले देशों का विरोध हो… तुर्की-अजरबैजान पर फडणवीस का बड़ा बयान

33

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुर्किए और अजरबैजान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान और आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों का विरोध करना ही चाहिए और जो लोग खुद से ऐसे फैसले ले रहे हैं, उनके फेसले का मैं स्वागत करता हूं. दरअसल, तनाव के वक्त पाक को ड्रोन भेजने के बाद तुर्किए का भारत में विरोध हो रहा है.

तुर्किए से आयात समानों का भी बहिष्कार किया जा रहा है. फल से ड्राई फ्रूट्स और मार्बल से अन्य सामान तक बहिष्कार किया जा रहा है. लोगों ने तुर्किए और अजरबैजान की बुकिंग कैंसिल कर दी है. इससे तुर्किए और अजरबैजान के टूरिज्म सेक्टर को तगड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने टर्की सेब का बहिष्कार करने के लिए पुणे के व्यापारियों की सराहना की.

हमारा रुख ‘राष्ट्र प्रथम’ होना चाहिए

उन्होंने कहा कि उन सभी व्यापारियों को बधाई देता हूं जिन्होंने तुर्किये से आयात का बहिष्कार करने का फैसला किया है. इस समय हमारा रुख ‘राष्ट्र प्रथम’ होना चाहिए. न केवल पहलगाम में हत्याओं की साजिश रचने वालों को बल्कि उनका समर्थन करने वाले देशों को भी सबक सिखाने की जरूरत है. मैं नागरिकों के बीच ‘राष्ट्र प्रथम’ की इस स्वाभाविक भावना का स्वागत करता हूं.

पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सका

उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसने पाकिस्तान में घुसकर उसे तबाह कर दिया. यहां तक कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी सैटेलाइट तस्वीरें दिखाकर पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया. पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सका. खोखली धमकियों का शिकार होने की जरूरत नहीं है. सरकार सुरक्षा प्रदान करेगी और सभी को ‘राष्ट्र प्रथम’ के रुख पर अडिग रहना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.