Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hemant Soren ED News Ranchi: बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी! ED कोर्ट ने दी 30 सि... Koderma Railway News: कोडरमा स्टेशन पर बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग; मची अफरा-तफरी... Ranchi Naxal News: 1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर... Jharkhand Health & Medical News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ा मान; डॉ. भारती कश्यप ने... Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ... Ludhiana Crime News: पुलिस की वर्दी पहन खाली प्लॉट में चिट्टा पी रहे थे 3 युवक; निहंग सिंहों ने खंभे... Jalandhar Civil Hospital News: जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन... Punjab Crime & ED Action: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: GMADA ऑफिस से अहम दस्तावेज जब्त, मंत्री के ...

मंत्री विजय शाह के इस्तीफे को लेकर फंसा पेंच, अभी इस्तीफा नहीं देंगे विजय शाह

26

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर FIR दर्ज हो चुकी है और विपक्ष लगातार मंत्री से इस्तीफा देने की मांग कर रहा है। आपको बता दें कि इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।

जिसके बाद इंदौर के मानपुर में मामला दर्ज किया गया है और मंत्री पर इस्तीफा देने का भी दबाव है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी मंत्री विजय शाह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं और बताया जा रहा है कि उनका इस्तीफा कुछ समय के लिए टल सकता है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम हाउस में बीजेपी के प्रदेश संगठन के साथ बैठक की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजय शाह ने कोर्ट में अपना पक्ष रखने का मौका देने की मांग की है और सूत्रों का कहना है कि मंत्री विजय शाह अपने बयान के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.