Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

महाराष्ट्र के कई इलाकों में इनकम टैक्स के साथ-साथ ED की रेड… लगे हैं ये आरोप

31

महाराष्ट्र के कई इलाकों में बुधवार को इनकम टैक्स के साथ-साथ ईडी की रेड जारी है. सूत्रों के अनुसार पश्चिम विदर्भ के अमरावती, अकोला, यवतमाळ और परतवाड़ा में सोने-चांदी की दुकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई. अमरावती के 8 से ज्यादा आभूषण दुकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी होने की जानकारी है. सुबह से ही सोने-चांदी की दुकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई का दौर जारी है.

दूसरी ओर, वसई विरार में 41 अवैध इमारतों का मुद्दा गरमा गया है. यहां बहुत सारी इमारतें बनाई गईं. अपार्टमेंट बिक जाने के बाद अधिकारियों को पता चला कि यह जमीन सरकारी है. यह मामला राज्य में काफी चर्चित रहा है. बहुजन विकास अघाड़ी पार्टी के पूर्व पार्षद सीताराम गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की गई. अब इस मामले में ईडी ने सीताराम गुप्ता के घरों पर रेड मारी है.

सीताराम गुप्ता पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

आरोप है कि बहुजन विकास अघाड़ी पार्टी के पूर्व पार्षद सीताराम गुप्ता ने अवैध इमारतें खड़ी करके मैचों में धांधली की. इस मामले में प्रर्वतन निदेशालय ने मामला दर्ज किया है. गुप्ता पर धन शोधन का आरोप लगाया गया है. ईडी ने वसई विरार में 13 स्थानों पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया है.

सीताराम गुप्ता ने वसई विरार इलाके में 41 अवैध इमारतें खड़ी कीं और लोगों को मकान बेचे. अदालत द्वारा इन इमारतों को अवैध घोषित करने के बाद वसई विरार नगर निगम ने इन्हें ध्वस्त कर दिया, इससे लगभग 2,500 लोग बेघर हो गए तथा आर्थिक रूप से ठगे गए, ईडी ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और अब तलाशी अभियान चल रहा है.

जानें क्या है पूरा मामला?

यह मामला अग्रवाल, वसंत नगरी क्षेत्र में सर्वे संख्या 22 और 30 के बीच के भूखंडों से संबंधित था. इस भूमि का कुछ भाग डम्पिंग ग्राउंड और एसटीपी संयंत्रों के लिए आरक्षित था. कुछ जमीन दूसरे व्यक्ति के नाम पर थी सीताराम गुप्ता ने 2006 में इस जमीन पर कब्जा किया था.

इसके बाद उन्होंने इस जमीन पर एक इमारत खड़ी कर दी। 2010-12 में यहां 41 चार मंजिला इमारतें बनाई गईं. सीताराम ने फ्लैट बेच दिय. उसके बाद मूल मालिक अदालत में चला गया, जब कोर्ट का फैसला आया तो नगर निगम अधिकारियों की नींद टूटी और कार्रवाई की गई.

दावडी इलाके में भू-माफिया का बोलबाला

यह बात सामने आई है कि भू-माफियाओं ने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के उत्तराधिकारियों को दी गई जमीन पर 8 मंजिला अनधिकृत इमारत का निर्माण कर लिया है. 2023 से शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने नोटिस जारी कर उन्हें नजरअंदाज कर दिया. अंततः रिपब्लिकन आर्मी की कार्रवाई के बाद डेवलपर के खिलाफ एमआरटीपी के तहत मामला दर्ज किया गया. केडीएमसी के डिप्टी कमिश्नर अवधूत तावड़े ने बताया कि 20 मई को इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.