Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया...

मजेदार है WhatsApp का नया फीचर, स्टेटस को कर सकेंगे रीशेयर और फॉरवर्ड

33

वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सुविधा के लिए हर दिन किसी ना किसी फीचर पर काम करता रहता है. वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म को इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे बढ़िया फीचर्स ऑफर कर रहा है. वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर ऑफर करने वाला है जिसकी कमी लगभग सभी यूजर्स को महसूस होती थी. आपको वॉट्सऐप स्टेटस रीशेयर और फॉरवर्ड करने का ऑप्शन मिलने वाला है. ये फीचर कैसे चलेगा और इससे क्या फायदा होगा यहां इसके बारे में पूरी डिटेल्स पढ़ें.

वॉट्सऐप का नया फीचर

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.16.16 में ट्रायल के लिए शुरू किया गया है. WABetaInfo ने अपने X हैंडल पर की एक पोस्ट में इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. इस स्क्रीनशॉट में आप नए फीचर को देख सकते हैं.

इस फीचर के जरिए आप तय कर सकते हैं कि आपने जो स्टेटस लगाया है उसे शेयर किया जा सकता है या नहीं. अभी आप केवल स्टेटस में कॉन्टैक्ट से मेंशन होने पर उसे शेयर कर सकते है. नया फीचर आने के बाद यूजर नॉर्मली स्टेटस शेयर कर सकेंगे. इसके बाद अगर किसी ने मेंशन भी नहीं किया होगा तब भी आपको उस स्टेटस को शे.र कर सकेंगे. ये फीचर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयरिंग से इंस्पायर्ड है.

वॉट्सऐप स्टेटस पर होगा कंट्रोल

वॉट्सऐप पर आपको एक डेडिकेटेड टॉगल शो होगा. जिसमें आप फुल अपने स्टेट्स को कंट्रोल कर सकेंगे. ये फीचर बाइ डिफॉल्ट डिसेबल होगा. कॉन्टैक्ट लिस्ट के दूसरे लोग आपके स्टेटस अपडेट्स को तभी शेयर कर पाएंगे, जब इस फीचर को इनेबल करेंगे.

इससे आपकी प्राइवेसी पर कोई खतरा नहीं रहेगी. आप जिन कॉन्टैक्ट्स को अलाउ करेंगे केवल वहीं स्टेटस देख सकेंगे. स्टेटस को शेयर भी आपके सेलेक्टेड कॉन्टैक्ट ही करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.