Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026: रमजान में रोजे के दौरान नहीं लगेगी प्यास, दिनभर रहेगी एनर्जी, अपनाएं ये खास टिप्स Agra News: पुलिस की 'थर्ड डिग्री' से हाईस्कूल के छात्र का हाथ टूटा, 2 दारोगाओं पर हुआ एक्शन Gautam Adani in Deoghar: बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे गौतम अडानी, किए भोलेनाथ के दर्शन Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल Gumla Gangrape: गुमला में 48 घंटे में दूसरी बार रूह कंपाने वाली वारदात! मेला देखकर लौट रही छात्रा को... Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना Harvard University: बिहार के लाल सत्यम मिश्रा का कमाल, विश्व मंच पर बढ़ाया भारत का मान मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह?

ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने दिनदहाड़े पिता – पुत्री पर की फायरिंग, मचा हड़कंप

12

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पावर हाउस के सामने स्थित बरडिया ज्वेलर्स आभूषण व्यापारी पिता और पुत्री पर दिनदहाड़े 2 नकाबपोश बदमाशों ने गोली से वार कर दिया। जिसमें पिता और पुत्री दोनों घायल हो गए हैं। जिन्हें तत्काल लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल क्रिश्चियन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

वहीं दिनदहाड़े शहर के अंदर व्यापारी के और उनकी पुत्री के ऊपर गोली चलने से आसपास हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच कार्यवाही में जुट गई।

फिलहाल शहर के अंदर इस तरह की घटना से अफरा – तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। यह बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाश लूट के इरादे से ज्वेलरी शॉप में घुसे थे। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है…जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.