Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल महिला की मौत… सीएम मान ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

32

भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान बीते 9 मई की रात को फिरोजपुर के खाई फेमे गांव में पाक के ड्रोन हमले में एक परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें एक महिला भी शामिल थी. तीनों जख्मी लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा था, हालांकि महिला ने आज यानी मंगलवार (13 मई ) को दम तोड़ दिया. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिला के निधन पर दुख जाहिर किया है.

सीएम मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘पिछले दिनों फिरोजपुर के गांव खाई फेमे की का एक परिवार पाकिस्तानी ड्रोन हमले का शिकार हो गया था. आज अस्पताल में इलाज के दौरान परिवार के एक सदस्य की मृत्यु हो गई. हम दिल से परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. वैसे तो इंसान की जिंदगी की कोई कीमत नहीं आंकी जा सकती. परिवार को 10 लाख रुपए की (5 लाख मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में से और 5 लाख सांसद संजीव अरोड़ा जी की ओर से) आर्थिक सहायता दी जाएगी.

ड्रोन अटैक में जख्मी महिला की मौत

मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय सुखविंदर कौर के रूप में हुई है. इस हादसे में सुखविंदर और उनके पति लखविंदर सिंह (55) बुरी तरह झुलस गए थे. लखविंदर सिंह का भी इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार सुखविंदर कौर 100 प्रतिशत और लखविंदर सिंह 72 प्रतिशत जल गए थे, जिसके कारण दोनों को अगले दिन फिरोजपुर अस्पताल से लुधियाना डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पति की हालत गंभीर

वहीं उनके 24 साल के छोटे बेटे जसवंत सिंह का अभी भी फिरोजपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. हमले के दौरान एक नुकीली लोहे की वस्तु जसवंत सिंह के पैरों में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल जसवंत सिंह की हालत खतरे से बाहर है. हालांकि उनके पिता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. वहीं आज उनकी मां का निधन हो गया. जानकारी के अनुसार कौर की आधी रात के करीब डीएमसी अस्पताल में मौत हो गई. उनका पार्थिव शरीर आज खाई फेम गांव लाया गया. महिला की मौत के बाद पूरा गांव सदमे में है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.